सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tokyo resonated with the spirit of the Gita; chants of "Har-Har Gita" and "Har Ghar Gita" echoed everywhere.

Kurukshetra News: गीतामय हुआ टोक्यो, हर-हर गीता, हर घर गीता के गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tokyo resonated with the spirit of the Gita; chants of "Har-Har Gita" and "Har Ghar Gita" echoed everywhere.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान रविवार को जापान का टोक्यो शहर गीतामय हो उठा। हवन यज्ञ किया गया और कीर्तन के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई इसके साथ ही नदी किनारे आरती की गई। तीसरे दिन महोत्सव में इस्कॉन, जीयो गीता के साथ हिंदू स्वयंसेवक संघ व जापान की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं शामिल हुईं।

महोत्सव की शुरूआत योग के साथ की गई। जापान की योगमाता कीको ऐकावा के संस्थान में यह कार्यक्रम किया गया, जहां वे खुद भी शामिल रहीं। इसके बाद हवन यज्ञ किया गया, जिसमें जापान के नागरिकों ने भी आहुतियां डालीं और कीर्तन किया। यहीं से शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा में करीब 500 श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके हाथों में ऊं का झंडा दिखाई दिया। गीता के जयकारों से पूरा माहौल गीतायम हो उठा। करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित टोक्यो की मुख्य नदी पर शोभायात्रा पहुंची, जहां आरती की गई। इससे पहले सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें जापान की संस्थाओं से जुड़े कलाकार व अन्य लोग थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा सेमिनार
महोत्सव के दौरान आज सोमवार को सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें गीता की महत्ता पर भारत व जापान के विद्वान चर्चा करेंगे। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी मुख्य तौर पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed