{"_id":"6a385280232ab3171e02b496","slug":"case-of-assault-and-sexual-exploitation-at-the-police-station-sit-investigation-remains-incomplete-security-provided-to-the-victim-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156699-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में मारपीट व यौन शोषण का मामला : एसआईटी की जांच नहीं हो पाई पूरी, पीड़ित को मुहैया कराई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में मारपीट व यौन शोषण का मामला : एसआईटी की जांच नहीं हो पाई पूरी, पीड़ित को मुहैया कराई सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। युवक के साथ थाने में मारपीट व यौन शोषण के मामले में आरोपी एएसआई राजिंद्र व संजय कुमार व होमगार्ड जवान सुमित तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। हालांकि पुलिस द्वारा गठित एसआईटी इस मामले में अभी तक जांच में व्यस्त है। दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी तैनात कर दिया है।
एसआईटी अभी भी यह जांच करने में जुटी है कि पीड़ित के साथ वास्तव में यौन शोषण हुआ है यहां नहीं। इसलिए अब एसआईटी चिकित्सक की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पीड़ित का रविवार को भी अस्पताल में उपचार जारी रहा। दूसरी तरफ सामाजिक संगठनों व बसपा ने रविदास मंदिर व धर्मशाला में एकत्रित होकर आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को निलंबित कर आगे की कार्रवाई से बच रही है और आरोपियों को बचाने के रास्ते खोज रही है। बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस डॉ. शैलेंद्र शैली के मामले में भी जांच धीमी कर रही है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होना साबित कर रही है कि पुलिस एक समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बना रही है।
डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। जांच अपने अंतिम चरण में है। चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर पुलिस की निगरानी बनाई हुई है। परिजनों ने पीड़ित की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे, जिन्हें ध्यान में रखते हुए एक जवान को अस्पताल में उसकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।