सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress workers must fulfill their responsibility to protect democracy and the Constitution: Arora.

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निभाएं अपनी जिम्मेदारी : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Congress workers must fulfill their responsibility to protect democracy and the Constitution: Arora.
विज्ञापन
शाहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संगत फार्म में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मेवा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने की।

अरोड़ा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है। आज समय की मांग है कि सभी लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि मतदाता सूची की निगरानी करने की जरूरत है। कहा कि प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार एसआईआर के तहत लगभग 70 प्रतिशत फार्म वितरित किए जा चुके हैं और अब फार्म एकत्रित करने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे फार्म कलेक्शन प्रक्रिया के दौरान लोगों के साथ रहें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची पर निर्भर करती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मेवा सिंह ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
मेवा सिंह ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता लोकतंत्र का प्रहरी है। हमें हर गांव और हर वार्ड में जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र नागरिक का वोट न कटे। शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। एक भी सही वोट कटना लोकतंत्र की हार है। हमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा ।
बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन में हाल ही में नियुक्त ग्रामीण एवं शहरी अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान शांतिनगर, मोहन लाल भावरा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोयल, सतनाम सिंह विर्क, पूर्व नगरपालिका प्रधान हरीश कवात्रा, जिला परिषद सदस्य कंवर पाल, संजीव चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed