सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Both the accused who opened fire in Gandhi Nagar have been arrested.

Kurukshetra News: गांधी नगर में गोली चलाने वाले दोनों आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Both the accused who opened fire in Gandhi Nagar have been arrested.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में युवकों पर गोली चलाने के मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को सीआईए एक की टीम ने उपचार पूरा होने के बाद अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को टीम ने एनएच-44 पर रतनगढ़ के पास मुठभेड़ में काबू किया था। इन आरोपियों को पांव में गोली लगी थी।

सीआईए एक के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि 14 जून को तड़के तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर के पास कार सवार युवकों ने दो युवकों पर गोली चलाने के बाद मौके से भाग गए। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची गोलीबारी में घायल हुए कीर्ति नगर के रहने वाले अमन व गांधी नगर के रहने वाले प्रिंस को अस्पताल में भर्ती करवाया। टीम को जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर काली स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की। पीड़ित प्रिंस ने शिकायत में बताया कि बारना निवासी राहुल, थानेसर निवासी टोनी व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान 16 जून की शाम को टीम की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, एक देसी कट्टा, चार कारतूस बरामद हुए थे। टीम ने मामले के जांच को आगे बढ़ाते हुए मसीता हाउस थानेसर निवासी भूषण मेहता को गिरफ्तार, आरोपी से वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



नशीले पदार्थ के साथ युवक पकड़ा
शाहाबाद। पुलिस टीम ने चार ग्राम चिट्टा के साथ रावी कॉलोनी के रहने वाले अवतार सिंह उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 20 जून मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। टीम को सूचना मिली थी कि भूरी एनएच-44 रोड पर शाहाबाद से अंबाला की तरफ मीना मार्केट में आने जाने वाले नशेड़ियों को चिट्टा बेच रहा है। टीम तुरंत मीना मार्केट पहुंची और जहां सूचना अनुसार उसी हुलिए का एक युवक खड़ा मिला। टीम ने उसे शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उससे चार ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
पिहोवा। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने ऑपरेशन मैदान-2 के दाैरान नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस को अपना नाम पिहोवा निवासी कृष्ण कुमार बताया है। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर की। टीम को सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार खेड़े वाली गली पिहोवा में चिट्टा बेचने का काम करता है, जिसके खिलाफ पहले भी चिट्टा बेचने के मामले दर्ज है। सूचना पर टीम ने कृष्ण कुमार के मकान पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति मिला। टीम ने उसके मकान की तलाशी ली तो उसके मकान से 15 ग्राम 25 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed