फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cabinet Minister says: Register an FIR against Ansal API.

Kurukshetra News: कैबिनेट मंत्री बोले, अंसल एपीआई के खिलाफ दर्ज करें एफआईआर

Thu, 23 Jul 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 23 Jul 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister says: Register an FIR against Ansal API.
कुरुक्षेत्र। मंत्री जी... न सीवरेज है न सफाई, सड़कें भी खस्ताहाल है। हम जंगल जैसे हालात में रह रहे हैं। यहां रहना नरक बन चुका है। हम शिकायतें देकर भी थक चुके हैं। आप आदेश देकर जाते हैं अफसर कुछ करते नहीं। आपके सामने भी तीन बार आ चुके हैं। हम कहां जाए...। यह दर्द असंल सिटी वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ब्यां किया। इस पर जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत सुन रहे प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अंसल एपीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने करीब 11 शिकायतें सुनी और आठ का मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण लाल पंवार के समक्ष एचएसवीपी के अलावा नगर प्रशासन व नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी। इस पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह अधिकारी पिछले कईं साल से सिर्फ पत्राचार व भरोसा देने तक ही सिमटे हैं। भले ही जिला उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों को साथ लेकर मुआयना किया लेकिन हालात आज भी ज्यों के त्यों है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपसी समन्यवय के साथ तत्काल वैकल्पिक सुविधाएं दी जाए। अधिकारियों ने कहा कि जांच में पाया गया कि अंसल एपीआई ने लापरवाही बरती है तो इस पर मंत्री ने उपायुक्त को सभी विभागों से रिपोर्ट लेने को कहा। इसके साथ ही कॉलोनी को हैंडओवर करने के मामले में फीडबैक लेने को कहा। उन्होंने कहा कि दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक 15 दिनों के नोटिस के दौरान रिकवरी न दे तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा व शाहाबाद विधायक रामकरण काला भी पहुंचे लेकिन वे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रभारी की ओर से सचिवालय परिसर में ही किए जा रहे प्रदर्शन के चलते बैठक बीच में छोड़कर निकल गए। वहीं बैठक में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
महिला कर्मी बोली, एफआईआर के बाद भी आरोपी कर रहा परेशान
शाहाबाद के एक गांव निवासी एवं सरकारी विभाग से जुड़ी महिला कर्मी ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पास अश्लील मैसेज भेजे थे। शिकायत पर मामला भी दर्ज हुआ लेकिन आरोपी खुला घूम रहा और अब भी उन्हें परेशान कर रहा है। केस वापस लेने की भी धमकी दे रहा है। मंत्री ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यदि आरोपी दोबारा परेशानी करे तो अतिरिक्त केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
महिला बोली, मैं डर के चलते गांव में भी नहीं आ पा रही
गांव सुनहेड़ी के कुछ दिनों पहले चर्चा में रहे मामले में एक महिला ने कहा कि उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई हुई है। आरोपी उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद धमकी भी दे रहे हैं। वह डर के चलते अपने मायके में ही रहने को मजबूर हैं। यहां तक कि बच्चों को भी करवाने की धमकी दी जाती है। पति काम पर जाता है तब भी हरकत की जाती है। उन्हें मंदिर में पूजा अर्चना करने पर भी आपत्ति की जाती है। मंत्री ने इस पर पुलिस ने निगरानी रखे जाने व कार्रवाई के आदेश दिए।

बॉक्स

ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों की सीवर व्यवस्था 15 दिन में की जाए दुरुस्त
कैबिनेट मंत्री ने लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर-9 के प्रधान सुखविंदर सिंह की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो सेक्टर-9 स्थित लोटस ग्रीन सिटी के साथ बने ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में सीवर व्यवस्था को 15 दिनों में दुरुस्त किया जाए । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed