{"_id":"6a61e01093e5271e0a082e28","slug":"hsgpc-to-take-over-the-meri-peri-medical-institute-shahabad-within-72-hours-letter-written-to-dhami-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: एचएसजीपीसी 72 घंटे में मेरी पेरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को अपने अधीन लेगी, धामी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: एचएसजीपीसी 72 घंटे में मेरी पेरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को अपने अधीन लेगी, धामी को लिखा पत्र
Thu, 23 Jul 2026 03:04 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:04 PM IST
सार
हरियाणा कमेटी के कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यालय पर कार्यकारिणी ने यह फैसला किया। कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा ने की।
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहाबाद स्थित मीरी पीरी मेडिकल संस्थान सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर या तो हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी का सौंप दे या फिर 72 घंटे बाद हरियाणा कमेटी खुद संस्थान का संचालन संभाल लेगी। इसको लेकर हरियाणा कमेटी ने सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन
आज हरियाणा कमेटी के कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यालय पर कार्यकारिणी ने यह फैसला किया। कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेडिकल संस्थान के डॉक्टर व अन्य कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं और वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ओपीडी सेवाएं तब पड़ी है और इस तरह से संस्थान को बर्बाद नहीं होने दिया जा सकता। अब हरियाणा कमेटी ने कार्यकारिणी के सहमति से यह फैसला लिया है। जिसके अनुसार शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर अगर खुद संचालन नहीं सौंपती तो हरियाणा कमेटी खुद संस्थान में जाकर संचालन संभाल लेगी।
विज्ञापन