Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will take over the Meri-Peri Medical Institute, Shahabad, within 72 hours.
{"_id":"6a61f045a113be91f40d5285","slug":"video-the-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-will-take-over-the-meri-peri-medical-institute-shahabad-within-72-hours-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी 72 घंटे में मेरी पेरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को अपने अधीन लेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी 72 घंटे में मेरी पेरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को अपने अधीन लेगी
कमेटी मुख्यालय पर लिया गया फैसला, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को लिखा पत्र
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
शाहाबाद स्थित मीरी पीरी मेडिकल संस्थान सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर या तो हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी का सौंप दे या फिर 72 घंटे बाद हरियाणा कमेटी खुद संस्थान का संचालन संभाल लेगी। इसको लेकर हरियाणा कमेटी ने सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को पत्र भी लिख दिया है।
आज हरियाणा कमेटी के कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यालय पर कार्यकारिणी ने यह फैसला किया। कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा ने की।
उन्होंने बताया कि मेडिकल संस्थान के डॉक्टर व अन्य कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं और वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ओपीडी सेवाएं तब पड़ी है और इस तरह से संस्थान को बर्बाद नहीं होने दिया जा सकता। अब हरियाणा कमेटी ने कार्यकारिणी के सहमति से यह फैसला लिया है। जिसके अनुसार शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर अगर खुद संचालन नहीं सौंपती तो हरियाणा कमेटी खुद संस्थान में जाकर संचालन संभाल लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।