सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Nayab Saini helped the youths injured in an accident

सड़क पर घायल युवकों को देखकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रुकवाया काफिला, एंबुलेंस की मदद से तुरंत भिजवाया अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

घायल युवकों की पहचान अमित कुमार वासी बीड़ कालवा तथा रजत वासी सूरजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर शाहाबाद से बाबैन की ओर जा रहे थे।

Chief Minister Nayab Saini helped the youths injured in an accident
सीएम सैनी ने गाड़ी से उतकर घायलों का जायजा लिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों को अस्पताल पहुंचवाकर मदद की, जिसके बाद उनका समय पर उपचार हो सका। मुख्यमंत्री का काफिला बाबैन से शाहाबाद की ओर आ रहा था। इसी दौरान डीग चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे।

 

सीएम सैनी ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया

यह देख काफिला रूका तो मुख्यमंत्री भी गाड़ी से उतर गए और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल अपने काफिले के साथ चल रही एम्बुलेंस और चिकित्सकों की टीम को तत्काल राहत कार्य में जुटने जुटाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर काफिले के साथ मौजूद डॉक्टर सुमित कुमार, पंकज मदान और सुभाष कलसाना ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई थी बाइक

घायल युवकों की पहचान अमित कुमार वासी बीड़ कालवा तथा रजत वासी सूरजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर शाहाबाद से बाबैन की ओर जा रहे थे। डीग चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बॉक्स

लोगों ने की मुख्यमंत्री की सराहना

घटना के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता की लोगों ने प्रशंसा की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मुख्यमंत्री की बदौलत घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है । मुख्यमंत्री ने न केवल हादसे की जानकारी ली, बल्कि स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed