सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three Youths from kurukshetra Held Hostage in Uzbekistan: Duped with Promises of Being Sent to Spain

कुरुक्षेत्र के 3 युवकों उज्बेकिस्तान में बंधक बनाया: स्पेन भेजने के नाम पर ठगे, वीडियो कॉल करके दिखाई क्रूरता

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 22 Mar 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता सुनील ने बताया कि उज्बेकिस्तान से बाबा खान नामक व्यक्ति ने फोन कर 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और दावा किया कि उसने इन तीनों युवकों को प्रेम सैनी, अकरम खान और अली खान से खरीदा है।

Three Youths from kurukshetra Held Hostage in Uzbekistan: Duped with Promises of Being Sent to Spain
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के तीन युवकों को स्पेन में नौकरी के लालच में विदेश भेजने के नाम पर धोखे से उज्बेकिस्तान ले जाया गया, जहां एयरपोर्ट पर दो व्यक्तियों ने उन्हें अपने साथ ले गए और एक कमरे में बंद करके हाथ-पैर बांध दिए। परिवार को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर युवकों को बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। आरोप है कि यह पूरी साजिश भारतीय एजेंटों और उज्बेकिस्तान स्थित उनके साथियों की मिलीभगत से रची गई थी। एजेंटों ने 45 लाख रुपये रंगदारी लेने के बाद युवक को वापस घर भेजा। 

Trending Videos


बंधक बनाए गए मोहनलाल के पिता सुनील ने बताया कि उज्बेकिस्तान से बाबा खान नामक व्यक्ति ने फोन कर 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और दावा किया कि उसने इन तीनों युवकों को प्रेम सैनी, अकरम खान और अली खान से खरीदा है। घबराए परिजनों ने प्रेम सैनी व अकरम खान और अली को कुल 45 लाख रुपये दिए। फिरौती मिलने के बाद 21 फरवरी को युवकों की वापसी की टिकटें भेजी गईं और अगले दिन वे सुरक्षित घर लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदगढ़, शादीपुर और घुराला निवासी मनदीप, बहादुर सिंह और मोहन लाल पीड़ितों के पिता सोमप्रकाश, सुनील कुमार और कुलदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में एजेंटों पर धोखाधड़ी, अपहरण, मारपीट और फिरौती के आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई तथा रुपये वापसी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed