सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drizzle caused panic among farmers who had brought sunflowers to the market.

Kurukshetra News: बूंदाबांदी से सूरजमुखी लेकर मंडी में आए किसानों में मची अफरा तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drizzle caused panic among farmers who had brought sunflowers to the market.
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में तिरपालों से ढक़ी गई सूरजमुखी की फसल। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद में मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली और तेज हवा के हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर हल्की बूंदाबांदी से सूरजमुखी की फसल लेकर मंडी में आए किसानों अफरातफरी मच गई। सुबह से मौसम साफ होने से किसानों ने अपनी फसल मंडी में सुखाई हुई थी। दोपहर के समय मौसम में आए परिवर्तन से तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से फसल को बचाने के लिए किसान ने अपनी फसल को तिरपालों से ढका। मौसम के बार-बार करवट बदलने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने से पशुपालकों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed