फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elevated track operational; no more traffic jams at the five railway crossings.

Kurukshetra News: एलिवेटेड ट्रैक शुरू, अब पांचों फाटकों पर नहीं लगेगा जाम

Sat, 18 Jul 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Jul 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Elevated track operational; no more traffic jams at the five railway crossings.
कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से वर्चुअल माध्यम से थानेसर रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वर्षों से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिल गई। एलिवेटेड ट्रैक शुरू होने के बाद शहर के पांच प्रमुख रेलवे फाटक अब बिना रुकावट के खुले रहेंगे, जिससे लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। अब तक इन फाटकों पर ट्रेन गुजरने के दौरान लंबा इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे, एलएनजेपी अस्पताल, मुख्य बाजार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पिहोवा, इस्माइलाबाद, झांसा और पंजाब की ओर जाने वाले हजारों वाहन रोजाना जाम में फंसते थे। कई बार एंबुलेंस भी फाटक बंद होने के कारण समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती थी। सबसे अधिक परेशानी एलएनजेपी अस्पताल के सामने वाले फाटक और पुराने बस अड्डे के पास वाले फाटक पर होती थी। लोकार्पण के साथ ही एलिवेटेड ट्रैक पर रेल संचालन शुरू हो गया। शहर के बीचोंबीच बने फाटकों से सड़क यातायात अब बिना रुके गुजर सकेगा। इससे न केवल रोजाना आने-जाने वाले लोगों का समय बचेगा, बल्कि बाजार, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन


नए रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड ट्रैक को शुक्रवार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुलों पर रंग-बिरंगी सजावट की गई और स्टेशन परिसर में भी विशेष तैयारियां दिखाई दीं। लोकार्पण के बाद लोगों ने नए रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड ट्रैक का अवलोकन किया। कई जगहों पर लोगों ने इस परियोजना को शहर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

पांच फाटक, जहां सबसे ज्यादा मिलती थी परेशानी

पुराना बस अड्डा फाटक : यह फाटक झांसा, इस्माइलाबाद और अंबाला मार्ग को जोड़ता है। फाटक बंद होने पर जाम पुराने बस अड्डे तक पहुंच जाता था।
अंबेडकर चौक-मुख्य बाजार फाटक : नगर परिषद, सरकारी स्कूलों, मुख्य बाजार और सिटी सेंटर, पंजाब और एसबीआई की मुख्स शाखा, सब्जी मंडी, अग्रवाल समाज की धर्मशाला की ओर जाने वाले लोगों को यहां सबसे अधिक परेशानी होती थी। अब यह मार्ग बिना रुकावट खुला रहेगा।
बिरला मंदिर फाटक : ब्रह्मसरोवर मेले, अमावस्या और त्योहारों के दौरान यही रास्ता मुख्य विकल्प बनता था बाईपास जाने के लिए। जहां फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग जाता था।
एलएनजेपी अस्पताल फाटक : अस्पताल, मां भद्रकाली मंदिर, हर्ष के टीला, केयू के दूसरे गेट का मुख्य फाटक और बाईपास की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह सबसे अहम मार्ग है। कई बार आपातकालीन मरीजों को भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था।

केयू थर्ड गेट फाटक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पिहोवा और पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लगता था। पुलिस को भी यातायात संभालने के लिए अलग से तैनात रहना पड़ता था। एलिवेटेड ट्रैक शुरू होने के बाद यहां यातायात अब सुचारु रूप से चल सकेगा।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed