{"_id":"6a5aad25a3914120280734f4","slug":"union-minister-dharmendra-pradhan-paid-obeisance-at-the-maa-bhadrakali-temple-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-157949-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मां भद्रकाली मंदिर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मां भद्रकाली मंदिर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टेका माथा
Sat, 18 Jul 2026 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करते केंद्रीय शिक्षा मंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार देर शाम को शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहले देवीकूप पर पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। हवन में पूर्णाहुति देकर नतमस्तक हुए। पत्नी मृदुला सहित पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान ने मां भद्रकाली के मुख्य दरबार में आरती की और मत्था टेक मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर दरबार की परिक्रमा कर मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप के दर्शन किए।
इस दौरान पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने उन्हें मंदिर में चल रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। इसके साथ ही निर्माण कार्यों का भी अवलोकन कराया। पीठाध्यक्ष ने मंदिर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उनकी पत्नी को मन्नत के धागों का समूह दिखाया। शिक्षा मंत्री करीब एक घंटे तक मंदिर में रुके और मंदिर कमेटी एवं भाजपा पदाधिकारियों से रूबरू हुए। देश में चल रहे किसी भी तरह के मुद्दे पर उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस अवसर पर मुख्य पुजारिन शिमला देवी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, 48 कोस तीर्थ समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन सुभाष कलसाना, गौरव सैनी, सेवक मंडल के उपाध्यक्ष डॉ एमके मोद्गिल सहित अन्य सहयोगी एवं सेवादार मौजूद रहे। संवाद