फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five non-teaching staff of KU honoured with appreciation awards

Kurukshetra News: केयू के पांच गैर-शिक्षक कर्मचारी प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five non-teaching staff of KU honoured with appreciation awards
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर पांच गैर-शिक्षक कर्मचारियों को केयू प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुलपति ने उनके उत्कृष्ट कार्य और विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान के लिए प्रमाणपत्र, पुरस्कार राशि का चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वालों में स्थापना शाखा के अधीक्षक कृष्ण पांडे, कुलपति कार्यालय के सहायक नरेंद्र निम्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रमोहन ढींगरा, वाणिज्य विभाग के स्टेनो लोकेश कुमार और संयुक्त निदेशक ऑडिट कार्यालय के लिपिक नारायण शर्मा शामिल हैं। इनका चयन 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक के सराहनीय कार्य, योगदान और नियमित उपस्थिति के मूल्यांकन के बाद गठित समिति की अनुशंसा पर हुआ। कुलपति ने कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि उनका योगदान विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने का प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed