फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ket Warrior beat Shaheed Udham Singh Academy by 72 runs

Kurukshetra News: केट वॉरियर ने शहीद ऊधम सिंह अकादमी को 72 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ket Warrior beat Shaheed Udham Singh Academy by 72 runs
कुरुक्षेत्र। फीनिक्स क्रिकेट कॉरपोरेट कप में केट वॉरियर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शहीद ऊधम सिंह अकादमी को 72 रन के बड़े अंतर से हराया। केट वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। राहुल ने 45 गेंदों पर 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। मोहित चहल ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद ऊधम सिंह अकादमी की टीम 14 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। नवजोत ने 15 गेंदों पर 31 रन बनाए। संदीप ने आठ गेंदों पर 21 रन की तेज पारी खेली। केट वॉरियर की ओर से भुपी दीवान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में केवल 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। गगन ने भी दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। शहीद ऊधम सिंह अकादमी के लिए अवतार ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। हरविंदर ने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed