फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers will surround the Education Minister's office on 23rd.

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापक 23 को करेंगे शिक्षामंत्री कार्यालय का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers will surround the Education Minister's office on 23rd.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 56वें दिन भी जारी रहा। अध्यापक संगठनों ने 17 से 22 अगस्त तक शिक्षा ब्लॉकों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। 23 अगस्त को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के पानीपत स्थित कैंप कार्यालय का घेराव होगा। छह सितंबर को कुरुक्षेत्र में विशाल अध्यापक रैली होगी। धरने की अध्यक्षता हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव गुरमीत सिंह ने की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 27 मई के फैसले के खिलाफ सरकार की अपील 13 अगस्त को खारिज की है। सुप्रीम कोर्ट के 16 अप्रैल के फैसले में भी 2014 की नीतियों को वैध माना गया है। अध्यापकों ने सरकार से पात्र अतिथि अध्यापकों को 2014 की नियमितीकरण नीति के तहत नियमित करने, साथ ही 28 मई 2014 से लाभ और छह फीसदी ब्याज सहित एरियर देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed