फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm in NIT

Kurukshetra News: एनआईटी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great enthusiasm in NIT
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट कार्यक्रम में मौजूद थे। निदेशक ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, जिम्मेदार नागरिकता अपनाने तथा राष्ट्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने परेड प्रस्तुत की। योग प्रदर्शन, देशभक्ति गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के बाद निदेशक, कुलसचिव व अन्य ने संस्थान परिसर में पौधरोपण किया। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. छगन चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने शहीदों के बलिदानों को याद कर राष्ट्र की एकता, अखंडता व प्रगति में योगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed