{"_id":"69bb09e34aa587f80a0ebc66","slug":"fruit-prices-rise-during-navratri-sales-of-special-mixtures-increase-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151766-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नवरात्र पर फलों के रेट बढ़े, खास किस्म की मिक्सचर की बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नवरात्र पर फलों के रेट बढ़े, खास किस्म की मिक्सचर की बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्र व्रत से पहले फलों की खरीदारी करती हुई महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके लिए बाजार में चारों ओर रौनक देखने के लिए मिली। लोग पूजा सामग्री और व्रत के सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है और बिक्री में बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। बाजारों में माता की चुनरी, मूर्तियां और व्रत में इस्तेमाल होने वाले विशेष खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। खासकर साबुदाना, मूंगफली, सेंधा नमक से बने मिक्सचर और गुड़ की चक्की जैसी चीजें लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। खरीदारी करने आई महिला सुनीता ने बताया कि वह इस बार व्रत में फलाहार और मिक्स नमकीन का उपयोग करेंगी। वहीं थोक विक्रेता अंशु ने बताया कि इस बार चौलाई के लड्डू और चक्की की मांग ज्यादा है और इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
फलों के दाम बढ़े, फिर भी खरीदारी जारी
मंडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। अंगूर के दाम 120-130 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 150-160 रुपये हो गए हैं, जबकि केले 100-120 रुपये में दो किलो बिक रहे हैं। वहीं पपीता भी 50 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है लेकिन व्रत के कारण लोग मजबूरी में खरीदारी कर रहे हैं। खरीदारी करने आई महिलाओं ने कहा कि कुट्टू के आटे से तो फल ठीक हैं।
साबुदाना-मूंगफली मिक्सचर की बढ़ी मांग
दुकानदार अमन ने बताया कि इस बार कुट्टू के आटे की मांग थोड़ी कम हुई है, जबकि साबुदाना, मूंगफली और चाैलाई से बने उत्पादों की बिक्री ज्यादा हो रही है। लोग नए तरह के मिक्सचर को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार हमारी बिक्री दो गुना होने की उम्मीद जताई है।
Trending Videos