सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I left the whole world and became yours... but the devotees danced

Kurukshetra News: सारी दुनिया को छोड़ मैं तेरा हो गया..... पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
I left the whole world and became yours... but the devotees danced
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजन-सेवा करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से तिगरी खालसा गांव में शुक्रवार रात्रि श्री श्याम संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया। भक्तों ने श्री श्याम जी का पुष्प शृंगार किया। दरबार में पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। संकीर्तन में मुख्य यजमान अजमेर सिंह परिवार ने श्याम पूजन किया।
Trending Videos

संकीर्तन में कैथल के गायक दर्पण शर्मा और फतेहाबाद के गायक अंकित शर्मा ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। हम श्याम दीवाने हैं ये शान से कहते हैं, तेरी मुरली का ऐसा नशा हो गया सारी दुनिया को छोड़ मैं तेरा हो गया, भीड़ लगी है खाटू की गलियों में श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा, श्याम सारे जग से हार के मैं आया तेरे द्वार, यहां भी हार गया तो जाऊं कहां सरकार और म्हारे संकट दूर न हुए तो ये बदनामी थारी है..... इत्यादि भजनों पर भक्त झूम उठे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम जी की गाथा में बताया गया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कुरुक्षेत्र धाम के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद, प्रधान सुभाष सुखीजा, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मौद्गिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल और राजू छाबड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजन-सेवा करते भक्त। संवाद

कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजन-सेवा करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed