सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information about rights given to people on World Consumer Day

Kurukshetra News: विश्व उपभोक्ता दिवस पर लोगों को दी अधिकारों की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Information about rights given to people on World Consumer Day
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर पीआर सेंटर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने की। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उपभोक्ता हितों की रक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला होता है और एक जागरूक उपभोक्ता ही स्वस्थ व पारदर्शी बाजार व्यवस्था का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए अनेक कानून और व्यवस्था लागू की गई हैं, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सही मूल्य पर वस्तुएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कई बार लोग बिना बिल लिए सामान खरीद लेते हैं और बाद में शिकायत करना चाहते हैं लेकिन बिल न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए प्रत्येक उपभोक्ता को सामान खरीदते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और उत्पाद की गुणवत्ता, माप-तौल और एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी या अनियमितता होती है तो उसे बिना झिझक संबंधित विभाग या उपभोक्ता फोरम में शिकायत करनी चाहिए, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वयं भी जागरूक बनें और समाज में दूसरों को भी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व एएफएसओ अनिल कुमार वर्मा ने भी उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा एक प्रेरणादायक कविता सुनाकर उपस्थित लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान पीडीएस इंचार्ज प्रवीण कुमार, आईडी इंचार्ज डॉ. प्रदीप कुमार, झांसा पीडीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर लवनीश, इंस्पेक्टर खाद्य व आपूर्ति जगबीर सिंह, जूनियर प्रोग्रामर शमिक शर्मा और किम्मी व क्षेत्र के डिपो धारक व उपभोक्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed