{"_id":"697a73325bd44d863b0b5045","slug":"kho-kho-sub-junior-national-championship-to-be-held-at-keshav-park-from-31st-1500-players-to-showcase-their-strength-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149246-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केशव पार्क में 31 से खो-खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, 1500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केशव पार्क में 31 से खो-खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, 1500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव व अन्य सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक खो-खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश सरकार, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसके लिए चार ग्राउंड तैयार किए जा रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की टीम ने सभी तैयारियों और योजनाओं पर मंथन किया।
हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने बताया कि 2012 में गुरुग्राम के बाद यह दूसरी बार है जब हरियाणा को इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। खिलाड़ियों के लिए रहने से लेकर खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की टीम ने सभी तैयारियों और योजनाओं पर मंथन किया।
चैंपियनशिप में करीब 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की अलग-अलग टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 जनवरी को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की ओर से किया जाएगा। चैंपियनशिप के अलग-अलग दिनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचेंगे। इस मौके पर खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव उपकार सिंह विर्क, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, हरियाणा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट वृषभान, सुनीता खत्री (डिप्टी डायरेक्टर, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
खो-खो ओलंपिक 2030 में शामिल होकर बढ़ाएगा शान
प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि खो-खो ऐसा खेल है जिसमें कम खर्च आता है और सामान्य परिवारों के बच्चे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेल से जोड़कर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। खो-खो ओलंपिक 2030 में शामिल होकर भारत की शान बढ़ाएगा और हमारे खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतेंगे। हमारा लक्ष्य ओलंपिक 2036 है जिसमें हरियाणा 36 पदक जीतकर नया इतिहास रचेगा।
Trending Videos