सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Light clouds remained throughout the day, drizzle is expected today

Kurukshetra News: दिनभर छाए रहे हल्के बादल, आज बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Light clouds remained throughout the day, drizzle is expected today
कुरुक्षेत्र। कलाल मजारा के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : हादसे के बाद मौजूद परिजन व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। शनिवार को सुबह से शाम तक हल्के बादल छाए रहे। वहीं कभी तेज व कभी हल्की धूप भी खिली रही। रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार जताए जा रहे हैं जबकि सोमवार के बाद फिर मौसम में बदलाव रहेगा।
Trending Videos

मौसम में बदलाव के कारण तापमान भी लुढ़का है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। रविवार को हल्की बूंदाबादी की संभावना है और उसके साथ ही अधिकतम तापमान भी लुढ़क कर 28 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले सप्ताह के मध्य में भी बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव का फायदा गेहूं की फसल में माना जा रहा है। किसान राजीव कुमार, सतप्रकाश और दिलीप चंद ने कहा कि फिलहाल गेहूं पकाई की ओर है और ऐसे समय में मौसम कुछ ठंडा रहेगा तो उत्पादन बढ़ेगा। गेहूं की निकासी अधिक होगी और अनाज बेहतर भी होगा। ऐसे में अगले एक-दो सप्ताह मौसम ऐसे ही बना रहे तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगा।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि फिलहाल मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल चल रहा है। ऐसे में भरपूर उत्पादन की उम्मीद है।
सप्ताहभर यह मौसम रहने का अनुमान
दिन--- अधिकतम तापमान--- न्यूनतम तापमान
रविवार--28 डिग्री सेल्सियस--16 डिग्री सेल्सियस
सोमवार--28 डिग्री सेल्सियस--14 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार--29 डिग्री सेल्सियस--16 डिग्री सेल्सियस
बुधवार--30 डिग्री सेल्सियस--18 डिग्री सेल्सियस
वीरवार--24 डिग्री सेल्सियस--16 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार--24 डिग्री सेल्सियस--13 डिग्री सेल्सियस
शनिवार--25 डिग्री सेल्सियस--14 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed