{"_id":"6a3782678de6271e20092345","slug":"organizational-reshuffle-for-bjp-in-kurukshetra-ramesh-saini-replaces-tijender-goldinew-district-president-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, तिजेंद्र गोल्डी की जगह रमेश सैनी बने नए जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, तिजेंद्र गोल्डी की जगह रमेश सैनी बने नए जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता संगठन को मजबूत करने और धरातल पर सक्रियता बढ़ाने के लिए लगातार फैसले ले रही हैं। कुरुक्षेत्र जिला इकाई में किया गया यह फेरबदल उनकी नई टीम और रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक बड़ा और अहम बदलाव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कुरुक्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिला है। भाजपा ने कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष को बदलते हुए अब जिला संगठन की कमान रमेश सैनी को सौंपी है। वे पूर्व जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी का स्थान लेंगे। यह सांगठनिक फेरबदल भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की ओर से जारी संगठनात्मक सूचियों और बदलावों के तहत किया गया है।
चुनावी और सामाजिक समीकरणों को साधने की कवायद
राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुरुक्षेत्र जिला धार्मिक और राजनीतिक रूप से हरियाणा का एक प्रमुख केंद्र है। रमेश सैनी को कमान सौंपकर पार्टी ने जहां संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया है, वहीं जिला स्तर पर सामाजिक और जातीय समीकरणों को भी साधने की कवायद की है। रमेश सैनी की स्थानीय कार्यकर्ताओं पर अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिसका लाभ आगामी दिनों में पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पहला बड़ा फैसला
भाजपा की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता संगठन को मजबूत करने और धरातल पर सक्रियता बढ़ाने के लिए लगातार फैसले ले रही हैं। कुरुक्षेत्र जिला इकाई में किया गया यह फेरबदल उनकी नई टीम और रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश देखने को मिलेगा।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, नए जिलाध्यक्ष को मिल रही बधाइयां
रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र भाजपा का नया कप्तान बनाए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालय तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रमेश सैनी के नेतृत्व में पार्टी जिला कुरुक्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी के कार्यकाल के दौरान किए गए सांगठनिक कार्यों की भी सराहना की जा रही है।