सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Person injured in accident dies during treatment.

Kurukshetra News: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Person injured in accident dies during treatment.
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा इंद्री सड़क पर हरियाली के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोबिंदगढ़ लाडवा निवासी 58 वर्षीय राजबीर पुत्र अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोबिंदगढ़ निवासी राजवीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को मृतक राजबीर इंद्री की तरफ से अपने गांव आ रहा था। हरियाली की तरफ से गांव की ओर मुड़ते समय पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजबीर सड़क पर गिर गए, उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आईं। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। उधर, जांच अधिकारी राजकुमार ने इस बात की पुष्टि करते बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान राजबीर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed