फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pm Modi will inaugurate elevated railway track and station in Kurukshetra

Kurukshetra: प्रधानमंत्री एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, सिख म्यूजियम का भी करेंगे शिलान्यास

Mon, 13 Jul 2026 01:59 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रविवार देर रात्रि  सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री दौरे को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि प्रधानमंत्री का जींद दौरा ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके।

विज्ञापन
Pm Modi will inaugurate elevated railway track and station in Kurukshetra
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा की धरा पर बनी रेल पटरी पर 17 जुलाई से दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड ट्रैक पर भी रेलगाड़ी का सफर शुरू होगा और कुरुक्षेत्र के नागरिकों को पांच फाटकों से निजात मिलेगी। यहीं नहीं प्रधानमंत्री द्वारा पहली पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर दशमी पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के इतिहास और पवित्र वाणी को लेकर भव्य और शानदार सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी किया जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह आगमन  प्रदेश के लिए गौरव का अवसर साबित होगा। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री रविवार देर रात्रि  सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री दौरे को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि प्रधानमंत्री का जींद दौरा ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा और देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। यह ट्रेन बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी।
विज्ञापन


सिख म्यूजियम का भी प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र का एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इससे परियोजना से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, कुरुक्षेत्र में ही भव्य सिख म्यूजियम को तैयार किया जाएगा। सिख म्यूजियम के माध्यम से सिख गुरुओं के समाज व देश के लिए दी गई शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एसआईआर पर भी चर्चा की। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, लाडवा नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सन्नी कालडा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

मुख्यमंत्री ने अपनी की कि जींद कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिक शिरकत करें और इसके लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें। इससे ईंधन की बचत होने के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जाता है। हाइड्रोजन रेलगाड़ी भी बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी। इससे केवल भांप निकलेगी।


केयू में होगा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए एलिवेटिड रेलवे ट्रैक-स्टेशन व सिख म्यूजियम बड़ी सौगात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जबकि उसी दौरान स्थानीय स्तर पर आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया जाएगा।  इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनने से शहर के नागरिकों में काफी खुशी बनी हुई है।  कार्यक्रम के लिए शहर काे भव्य तरीके से सजाया जाएगा, आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed