Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Dargah demolished after attack on priest in Adhoni; it was an illegal encroachment on Panchayat land.
{"_id":"6a54ad6fb01ecf19d30e4876","slug":"video-kurukshetra-dargah-demolished-after-attack-on-priest-in-adhoni-it-was-an-illegal-encroachment-on-panchayat-land-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र:अढ़ोनी में पुजारी पर हमले के बाद दरगाह ढाही गई, पंचायत की जमीन पर था अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र:अढ़ोनी में पुजारी पर हमले के बाद दरगाह ढाही गई, पंचायत की जमीन पर था अवैध कब्जा
संवादन्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
गांव अढ़ोनी के शिव मंदिर के 74 वर्षीय पुजारी योगीराज गिरी पर नौ जुलाई को हुए निर्मम हमले के बाद प्रशासन ने तेजी से बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दरगाह सेवादार पंकज के अवैध कब्जे सहित दरगाह को ढाह दिया है। सोमवार को भारी पुलिस फोर्स और राजस्व टीम की संयुक्त मुहिम में दरगाह का पूरा ढांचा बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
सोमवार सुबह भारी बल के साथ पहुंची टीम ने पहले पंकज के मकान का 7 फीट का अवैध हिस्सा तोड़ा। इसके तुरंत बाद दरगाह पर बुलडोजर चला दिया गया और पूरी दरगाह को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि दरगाह सरकारी रास्ते पर 3.4 फीट अतिक्रमण के साथ-साथ अन्य नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी, इसलिए उसे पूरी तरह हटा दिया गया। गांव में कुल 18 अवैध कब्जों की सूची थी, जिनमें से सभी को हटा दिया गया है। पंकज के घर के अवैध हिस्से समेत आसपास के अन्य अतिक्रमण भी पूर्ण रूप से समाप्त कर दिए गए हैं।
सरपंच परमजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में पंचायत की शिकायत पर रास्तों की निशानदेही हुई थी। जांच में कई जगहों पर सरकारी जमीन पर कब्जा पाया गया। उन्होंने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अब गांव के रास्ते पूरी तरह साफ हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार हमले के दिन पंकज ने पुजारी योगीराज गिरी से मारपीट की और गले में मफलर डालकर उन्हें सड़क पर घसीटा था। इस दौरान पुजारी की टांग टूट गई और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। वह अभी भी एलएनजेपी अस्पताल में इलाजरत हैं।
बाॅक्स
आरोपी की मां का विरोध
कार्रवाई के दौरान पंकज की मां परमजीत ने जोरदार विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में कई लोग सरकारी जमीन पर कब्जा किए बैठे हैं। अगर कार्रवाई करनी है तो सभी पर समान रूप से हो। मेरा घर तोड़ दिया, छोटे बच्चे कहां रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे गांव में एक समान कार्रवाई की मांग की।
बाॅक्स
पंकज की गिरफ्तारी और भागने की कोशिश
हमले का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान पंकज ने सनसनीखेज तरीके से भागने की कोशिश की। सांवला गांव के पास जीटी रोड के पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसे भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।