{"_id":"69f3b887f7615342650fbad0","slug":"public-anger-erupts-after-notices-to-remove-the-100-year-old-madanan-mata-shrine-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154174-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सौ साल पुराने मदानन माता के स्थान को हटाने का नोटिस लगाने से लोगों में पनपा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सौ साल पुराने मदानन माता के स्थान को हटाने का नोटिस लगाने से लोगों में पनपा रोष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जानकारी देती हुई सेवादार कमलेश देवी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। हिनौरी रोड स्थित वीआईपी चौक पर मदानन माता के स्थान को हटाने के लिए लगाए गए नोटिस से शहर के लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप गया है। मदानन माता मंदिर में नोटिस लगाने की जानकारी लोगों को मिली तो मंदिर के पास लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। मंदिर की सेवादार कमलेश सहित भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
सुनीता, चंपा देवी, संतोष देवी, कमला, कृष्णा, कमलेश, सुनील कुमार, धर्मपाल आदि ने बताया कि रेड रोड़ पर वीआईपी चौक के पास लगभग सौ साल पुराने मदानन माता सहित सात देवियों के स्थान बने हुए हैं। उनके बुजुर्गों सहित वे भी माता मदानन की पूजा-अर्चना करने के लिए कई साल से धार्मिक स्थल पर बच्चों सहित आते हैं। सेवादार कमलेश देवी ने बताया कि बुधवार 29 अप्रैल को पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों की ओर से मंदिर पर नोटिस चस्पा किया गया था। उन्होंने बताया कि पहले ये स्थान नीचे बना हुआ था जिस कारण अच्छी तरह से साफ-सफाई नहीं हो पाती थी। शहर के लोगों के सहयोग से उन्होंने मंदिर का स्थान थोड़ा ऊंचा कर दिया। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों की धार्मिक आस्था होने के कारण हर साल यहां पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
कई बार दे चुके चेतावनी, सड़क को चौड़ा कर फोरलेन की है योजना : धर्मवीर आर्य
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एसडीओ धर्मवीर आर्य ने बताया कि सेवादार कमलेश देवी को अवैध कब्जे के बारे में कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। उन्होंने सेवादार को स्थानों को पीपल के पेड़ के साथ लगाने के लिए भी बोल दिया था लेकिन रात में ही उन्होंने अवैध निर्माण कर सड़क पर कब्जा कर लिया। सरकार व विभागीय योजना के अनुसार हिनौरी चौक से सब्जी मंडी तक इस सड़क को फोरलेन करने का लक्ष्य रखा गया है। किसी भी व्यक्ति को सड़क पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
Trending Videos