सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student from Buxar, Bihar hangs herself at NIT, fourth suicide in two months

Kurukshetra News: एनआईटी में बिहार के बक्सर की छात्रा ने लगाया फंदा, दो माह में ही चौथी आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Student from Buxar, Bihar hangs herself at NIT, fourth suicide in two months
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) के महिला छात्रावास में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। मृतक छात्रा की पहचान बिहार के बक्सर जिला बसौली की रहने वाली दीक्षा दुबे के रूप में हुई। दीक्षा बीटेक के दूसरे साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस का कोर्स कर रही थी और वह कावेरी छात्रावास के कमरा नंबर 441 में रह रही थी और उसी में ही फंदा लगाया। एनआईटी में एक सप्ताह में दूसरा व दो माह में आत्महत्या का यह चौथा मामला है।
Trending Videos

पुलिस देर शाम तक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं कर पाई है। हालांकि आस-पास के कमरों में रहने वाली छात्राओं ने बताया है कि वह सुबह कक्षा में गई थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के करीब वापस अपने कमरे में आ गई। दोपहर दो बजे के करीब एक छात्रा ने जब उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज न आने पर सुरक्षाकर्मी को सूचित किया। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत स्थिति को समझते हुए खिड़की से झांककर देखा तो दीक्षा से फंदे से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने मुताबिक अभी तक दीक्षा के आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्रशासन ने सूचना दीक्षा के परिवार तक पहुंचाई है। वहीं पुलिस ने दीक्षा के कमरे को सील कर दिया है। घटना के बाद एनआईटी प्रशासन और छात्रावास में हड़कंप मचा हुआ है।
रजिस्टर में लिखा सुसाइड, बुक पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा...

पुलिस को सुसाइड नोट तो बरामद नहीं हुआ है, लेकिन कमरे में रखे एक रजिस्टर के बीच के खाली पेज में सुसाइड लिखा हुआ मिला है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि दीक्षा की एआई की किताबों के मोड़े हुए एक पेज पर सॉरी मम्मी-पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर लिखाई व अन्य फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

फंदे को देख हर कोई हैरान
दीक्षा द्वारा लगाए गए फंदे को देख पुलिस भी हैरान रह गई। दीक्षा ने जिस तरह से फंदा तैयार किया था वह बिल्कुल फिल्मों में या फिर कानूनी तौर पर फांसी देते हुए तैयार किया जाता है। ठीक उसी तरह फंदा तैयार किया हुआ था। फंदे की गांठें बिल्कुल इस तरह से थी कि जैसे किसी ने गर्दन का माप लेकर बनाया हो। प्राथमिकी दृष्टि में ऐसा लग रहा था कि दीक्षा ने फंदा बनाने के लिए मोबाइल में कोई वीडियो देखी हो। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हो पाई की दीक्षा ने फंदा लगाने वाली यह गांठ कहां से लगानी सिखी थी, लेकिन पुलिस दीक्षा का मोबाइल फोन खंगालने में जुटी हुई है।
घटना कारणों का लगाया जा रहा पता : ज्ञान भूषण

एनआईटी के प्रवक्ता डॉ ज्ञान भूषण का कहना है कि छात्रा द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। छात्रों को मानसिक परिस्थिति समझने के लिए प्रशासन ने हर 15 से 20 छात्रों पर मेनटोर लगाएं गए हैं, जो हर छात्र से दूसरे से तीसरे दिन छात्रों से संवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed