सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ward committee members should focus on cleanliness, quality of government schemes and development works: Chief Minister

वार्ड समिति सदस्य स्वच्छता, सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ward committee members should focus on cleanliness, quality of government schemes and development works: Chief Minister
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ड समिति के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वार्ड समितियों के सदस्यों को शहर के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड की स्वच्छता, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और वार्ड और शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखना होगा। इसका उद्देश्य आमजन तक सरकार की बात और काम को पहुंचाना है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि वार्ड समिति हरियाणा नगर पालिका सहभागिता अधिनियम 208 के तहत प्रत्येक वार्ड में गठित की जाने वाली एक स्थानीय नागरिक पालिका इकाई है। यह इकाई नागरिकों और नगर पालिका के बीच संवाद और समन्वय का मजबूत माध्यम है। यह वार्ड स्तर पर नागरिक सेवाओं की निगरानी, समस्याओं की पहचान और सुधार की सक्रिय भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी ही सुशासन की आधारशिला है और वार्ड समितियां नागरिकों व सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगी। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। इसके लिए कचरा उठाने वाले वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग, टिपरों की वार्ड स्तर पर रूट मैपिंग और उसी आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

स्वच्छता व्यवस्था को जन-आंदोलन बनाने पर बल देते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। शहरों के पार्कों की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और ओपन जिम जैसी सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेंशन सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उपलब्ध संसाधनों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
लास्ट माइल गुड गवर्नेंस’ की आधारभूत इकाई बनेंगी समितियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड समितियां ‘लास्ट माइल गुड गवर्नेंस’ की आधारभूत इकाई बनेंगी और नागरिकों और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेंगी। उन्होंने सभी वार्ड समिति सदस्यों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में जनसहभागिता बढ़ाते हुए स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उत्तरदायी शहरी प्रशासन सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ 1 मई से विशेष सफाई अभियान पूरे प्रदेश में दो सप्ताह के लिए चलाया जाएगा।

बैठक में नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन माफी ढांडा, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, लाडवा नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित जिले की पांचों शहरी स्थानीय निकायों नगर परिषद थानेसर, नगर पालिका पिहोवा, नगर पालिका लाडवा, नगर पालिका शाहाबाद, इस्माईलाबाद की 81 वार्ड समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed