सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government will spend Rs 20 crore on the drip irrigation project.

Kurukshetra News: ड्रिप इरिगेशन की परियोजना पर सरकार खर्च करेगी 20 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The government will spend Rs 20 crore on the drip irrigation project.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले को डार्क जोन की स्थिति से बाहर लाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में सरकार की योजना है कि ड्रिप इरिगेशन को अपनाया जाए। इस परियोजना के लिए सरकार की तरफ से 20 करोड़ 41 लाख का बजट भी खर्च किया जाएगा।
Trending Videos


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ड्रिप इरिगेशन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसानों से बातचीत भी की है। इससे पहले उपायुक्त ने पंजाब भूमि सुधार अधिनियम (हरियाणा संशोधन 2018) के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी में जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी के साथ-साथ मिकाडा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से भूमिगत पाइप लाइन दबवाने और ठीक करवाने पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही अलग-अलग गांवों से आए किसानों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ड्रिप इरिगेशन के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस जिले में मिकाडा विभाग को सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 20 करोड़ 48 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रकार की सिंचाई से किसानों को फायदा होगा और पानी की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर कुरुक्षेत्र को डार्क जोन जैसी स्थिति से बाहर लाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed