{"_id":"6a3851eddf1bfdcd6a03eea3","slug":"undergraduate-entrance-exams-at-the-university-will-begin-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156677-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में आज से शुरू होंगी स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में आज से शुरू होंगी स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया 21 जून को समाप्त हो गई है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 22 और 23 जून को आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। आज सुबह 11 बजे बीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
आज ही दोपहर तीन बजे बीबीए (ऑनर्स) और एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रम की परीक्षा होगी। इसके लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। 23 जून को सुबह 11 बजे बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) की प्रवेश परीक्षा होगी। बीएफए के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मेमोरी ड्राइंग की प्रायोगिक परीक्षा 23 जून को दोपहर दो बजे विश्वविद्यालय सामुदायिक केंद्र में होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। निदेशक प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि बीबीए ऑनर्स में 20 गुना और एमबीए में सात गुना से अधिक आवेदन मिले हैं। आईएमएस में लिखित परीक्षा के बाद 26 और 27 जून को ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार भी होंगे।