सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers were made aware in Bani, MuradnagarVillagers were made aware in Bani, Muradnagar

Kurukshetra News: बनी, मुरादनगर में ग्रामीणों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware in Bani, MuradnagarVillagers were made aware in Bani, Muradnagar
लाडवा। ग्रामीणों को जागरुक करने पहुंचे कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
लाडवा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान ब्लॉक लाडवा के गांव बनी, मुरादनगर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी विजय कुमार ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, वरिष्ठ नागरिक योजना, नालसा चाइल्ड-फ्रेंडली योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में विस्तार से बताया। पात्र व्यक्तियों को डीएलएसए की ओर से प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला। योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक पर्चे भी प्रतिभागियों में वितरित किए। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना, उनकी विधिक साक्षरता बढ़ाना और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक करना रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed