सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work on mindset for social reform: Satya Bharti

समाज सुधार के लिए मनोस्थिति पर काम करें : सत्या भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Work on mindset for social reform: Satya Bharti
कुरुक्षेत्र। नाथद्वारा में गीता महोत्सव के दौरान  केडीबी सदस्यों का सम्मान करते आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रवचनों का आनंद लिया। प्रवचनों में सत्या भारती ने आध्यात्मिक विचारों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि मन विचारों का समूह है लेकिन मन का कोई अपना अस्तित्व न होते हुए भी यह शक्तिशाली है। वाणी और कर्म मन के विचारों के अनुरूप ही होता है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि समाज की स्थिति को सुधारना है तो प्रत्येक मनुष्य को अपनी मनोस्थिति पर कार्य करना ही होगा। ब्रह्मज्ञान मन के विकारों को सहज रूप से ही दग्ध करने के लिए सक्षम है। यदि ब्रह्मज्ञान रूपी संजीवनी है और निरंतर गुरु आज्ञा में चलते हुए ध्यान साधना की ओर से आत्म साक्षात्कार करते हैं तो निश्चित ही मन के विकारों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। ब्रह्मज्ञान रूपी विद्या के माध्यम से आत्मा अपने वास्तविक सच्चिदानंद स्वरूप से जुड़ जाती है। गुरु सत्संग, सेवा, साधना, सुमिरन की ओर से अपने शिष्य के संचित कर्मों का क्षय करके उसके प्रारब्ध की पीड़ा को कम कर देते हैं। इससे मुक्ति के आनंद को जीवन रहते ही प्राप्त कर लेता है। सत्संग के बाद विश्व शांति के लिए सामूहिक ध्यान साधना करते हुए प्रेरणादायी भजन सुनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed