सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested for murdering a woman who had intervened in a land dispute.

Kurukshetra News: जमीनी के विवाद में बीच-बचाव करने आई महिला की हत्या के आरोपी में युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for murdering a woman who had intervened in a land dispute.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। जमीनी विवाद में बीच-बचाव करने आई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सदर थानेसर पुलिस टीम ने किशनपुरा निवासी आरोपी तरसेम को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भी लिया गया है।

थाना सदर थानेसर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि 19 जून को दोपहर दो बजे सूचना मिली थी। गांव किशनपुरा में दो परिवारों के बीच जमीन विवाद में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक निर्मला देवी के बेटे रविंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि आरोपी तरसेम कुमार के साथ उनका जमीन का प्राथमिकी दर्ज अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था पूरा घटनाक्रम
रविंद्र के अनुसार, 18 जून को आरोपियों ने उनके खेत को जोत दिया था। इस पर बात करने के दौरान तरसेम और सौरभ ने रविंद्र व उनके पिता से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची निर्मला देवी को तरसेम ने धक्का देकर गिरा दिया। उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। रविंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर तरसेम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed