महेंद्रगढ़। हुड्डा पार्क में रविवार को आयोजित यादव समाज की बैठक का मुख्य उद्देश्य यादव समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना व चुनाव को लेकर उठे विवाद का समाधान करना रहा। बैठक में यादव सभा में चल रहे विवाद के समाधान के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया।
इसमें डॉ. जेपी यादव को अध्यक्ष व डॉ. योगेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। बहादुर सिंह थानेदार, बलवंत बोहरा, लालाराम इंस्पेक्टर, प्रकाश आर्य, लक्की सिगड़ा, अमरजीत रिवासा, डॉ. मनोज यादव, शुभराम यादव व कप्तान सुरेंद्र यादव को सदस्य बनाया गया।
बैठक में पूर्व सरपंच गोधाराम, धर्मवीर झुक, संजय बोहरा, प्रदीप बालरोडिया, कप्तान राजेंद्र खेड़ा, सरपंच कृष्ण यादव, रघुवीर सिंह, सुनील देव, भगवान सिंह झुक, नवीन राव, जगदेव, कुलभूषण सहित अनेक लोग मौजूद रहे।