सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chairperson inspected the drains and got them cleaned.

Mahendragarh-Narnaul News: चेयरपर्सन ने किया नालों का निरीक्षण, कराई सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chairperson inspected the drains and got them cleaned.
फोटो नंबर-15बस स्टैंड परिसर में नालों की सफाई करवाती चेयरपर्सन कमलेश सैनी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने रविवार को पार्क गली व बस स्टैंड क्षेत्र में ब्लॉक पड़े नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा, बोतलें, चाय के डिस्पोजल कप व अन्य अपशिष्ट सामग्री पाई गई, जिसे ब्लॉकेज का कारण बताया गया।
Trending Videos

चेयरपर्सन ने मौके पर ही जेसीबी मशीन मंगवाकर अपनी निगरानी में नाले की गहन सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न आए। साथ ही, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात भी कही।
इस दौरान चेयरपर्सन ने बिजली विभाग और जीएम रोडवेज के अधिकारियों के संज्ञान में भी आवश्यक मुद्दे रखे, ताकि बस स्टैंड क्षेत्र की अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।
उन्होंने दुकानदारों और आमजन से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा नालों में न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें, जिससे शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed