पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Examination in Government Industrial Training Institute from July 1

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षा एक जुलाई से

Sun, 28 Jun 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Examination in Government Industrial Training Institute from July 1
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक जुलाई से एससीवीटी (स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) व एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) की परीक्षाएं शुरू होगी। परीक्षा में 1330 विद्यार्थी बैठेंगे। एक से पांच जुलाई तक एससीवीटी ट्रेड की परीक्षा होगी। इसमें से प्रथम व द्वितीय वर्ष के 700 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

आईटीआई इंचार्ज संदीप ने बताया कि एक से दस जुलाई तक एससीवीटी व एनसीवीटी से संबद्ध विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एससीवीटी में 435 व एनसीवीटी में 900 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
परीक्षा में 1300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एससीवीटी व एनसीवीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक व दोपहर दाे बजे से पांच बजे आयोजित की जाएगी। एससीवीटी में प्रथम वर्ष के 283 व द्वितीय वर्ष के 152 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं एनसीवीटी के 900 विद्यार्थी शामिल होंगे। एक से चार जून तक एससीवीटी के प्रैक्टिकल आयोजित की जाएगी। पांच जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं छह से नौ जून तक एनसीवीटी की प्रैक्टिकल व दस जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

------------

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
विभाग की ओर से जिले में अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए है। एससीवीटी परीक्षा को लेकर चार केंद्र बनाए गए है। एससीवीटी परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़, नारनौल, सुजापुर व सतनाली आईटीआई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं एनसीवीटी परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए है। इनमें 11 सरकारी व तीन प्राइवेट आईटीआई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालड़ा बांस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोजावास, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली जाट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजापुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहबाजपुर, एमडीएस आईटीआई महेंद्रगढ़, न्य प्रगति आदलपुर, अचीवर आईटीआई अटेली को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed