{"_id":"6a415ddd9c8956f1e80bce35","slug":"sanya-yadav-selected-for-the-asian-championship-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127757-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सान्या यादव का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सान्या यादव का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। गांव बैरावास निवासी सान्या यादव ने नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर एशियन चैंपिशनशिप में अपनी जगह बनाई है। अब एथलीट सान्या यादव जापान के नागोया में होने वाली 20वीं एशियन चैंपिशनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच सूरत गुर्जर ने बताया कि सान्या के पिता महेंद्र सिंह यादव वायुसेना में कार्यरत हैं जबकि माता कृष्णा देवी गृहिणी हैं। सान्या यादव बचपन से ही खेल में रूचि रखती आई है और बड़ी होने पर खेल में कॅरिअर जैसी संभावना की जानकारी मिलने पर अभ्यास व रूचि और बढ़ा दी।
खेल की प्रेरणा उनको टीवी पर प्रसारित होने वाले महिला मुकाबलों को देखकर मिली। खेलने की शुरुआत साल 2021 में की थी। इसके बाद से निरंतर खेलती आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने स्टेट में एक, नेशनल में दो पदक हासिल किए हैं जबकि एक बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
अब उन्होंने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स इंटर स्टेट चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया। इसमें उन्होंने 56.05 मीटर दूर डिस्कस फेंककर एशिनयन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
-- -- -- -- -
रोज 6 घंटे कर रही अभ्यास
सान्या यादव कोच जगजीत सिंह के पास अभ्यास कर रही हैं। अब तक प्राप्त किए सभी पदक कोच जगजीत के पास प्रशिक्षण लेकर ही प्राप्त किए। प्रतिदिन 3 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम को अभ्यास करती हैं। इसके साथ स्नातक की पढ़ाई भी कर रही हैं और खेल क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर सफलता प्राप्त की है। इसमें परिजनों का सहयोग भी मिला है।