{"_id":"6a423d288f32c23f7d0d1c97","slug":"video-rural-watchmen-accused-the-government-of-ignoring-their-demands-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: चौकीदारों ने सरकार पर लगाया अनदेखी करने का आरोप, मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: चौकीदारों ने सरकार पर लगाया अनदेखी करने का आरोप, मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
नारनौल। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को ग्रामीण चौकीदारों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे चौकीदारों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की और सरकार पर उनकी लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो जिले के चारों चौकीदार संघ प्रस्तावित पैदल यात्रा में भाग लेंगे। चौकीदारों ने मांग की कि श्रम विभाग की तर्ज पर उनका न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही सभी ग्रामीण चौकीदारों को ईएसआई सुविधा से जोड़ा जाए।
इसके अलावा चौकीदारों ने मांग रखी कि उनसे लिए जाने वाले कार्यों का स्पष्ट सरकारी नोटिफिकेशन जारी किया जाए ताकि उनसे निर्धारित दायरे से बाहर कार्य न कराया जाए। उन्होंने मानदेय व्यवस्था समाप्त कर नियमित वेतन लागू करने तथा ग्रामीण चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की। जिला प्रधान पंकज शोभापुर ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
इस अवसर पर जिला सचिव महेंद्र मक्सूसपुर, जिला सलाहकार बीरबल कटकई, उपप्रधान मलखान सिंह, हनुमान, बीरसिंह, मनोहर और नवरत्न सहित अनेक ग्रामीण चौकीदार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।