सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kuldeep became the head of Jat Dharamshala

Mahendragarh-Narnaul News: जाट धर्मशाला के प्रधान बने कुलदीप

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep became the head of Jat Dharamshala
फोटो 12 जाट धर्मशाला के चुनाव के बाद मौजूद कार्यकारिणी सदस्य व अन्य।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी स्थित जाट धर्मशाला में हुई जाट समाज की बैठक में कुलदीप जेलदार को प्रधान चुना गया। सभा की शुरुआत में प्रधान को लेकर कई नाम सामने आए जिस पर विस्तृत चर्चा की गई।
Trending Videos

करीब तीन घंटे तक चले मंथन के दौरान अलग-अलग दावेदारों ने अपने विचार और पक्ष रखे। अंत में समाज के वरिष्ठजनों की पहल और आपसी सहमति से सभी ने एकजुट होकर कुलदीप जेलदार के नाम पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप जेलदार को आगामी तीन वर्षों के लिए दोबारा प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें कैप्टन धीरज को कोषाध्यक्ष, अभय सिंह गावड़ी जाट को उपप्रधान, ईश्वर तोताहेड़ी को सचिव और दिलीप मोहनपुर को सह-सचिव नियुक्त किया गया।
कुलदीप जेलदार ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले की तरह ही पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed