पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Matches for the knockout stage of the inter-nursery volleyball competition were held at Maukhuta.

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-14 में कारोली, अंडर-19 में धानौता बना चैंपियन

Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Matches for the knockout stage of the inter-nursery volleyball competition were held at Maukhuta.
नारनौल। जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से गांव मौखुता स्थित खेल नर्सरी में अंतर खेल नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग का खिताब कारोली और अंडर-19 वर्ग का खिताब धानौता खेल नर्सरी की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खेल विभाग के उपनिदेशक सतवीर सिंह रहे। नॉकआउट चरण में अंडर-14 वर्ग में कारोली, धानौता और डेरोली जाट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कारोली और मौखुता के बीच खेला गया, जिसमें कारोली ने 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में कारोली, धानौता, घाटाशेर, धौलेड़ा और मौखुता की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में धानौता और कारोली आमने-सामने रहे। धानौता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। धर्मबीर और पारस को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, साहिल और नवीन को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर तथा नीरज को सर्वश्रेष्ठ सेटर चुना गया।
मुख्य अतिथि सतवीर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से पूरे हरियाणा में इंटर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय पहल है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के प्रधान धर्मपाल यादव, महासचिव हनुमान यादव, सहसचिव नरेश ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
--------
प्रतियोगिता में हमारी टीम चैंपियन बनी जिससे सभी खिलाड़ियों में जोश बना है। गत एक माह से लगातार अभ्यास और मुकाबले चल रहे थे। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। -धर्मबीर, खिलाड़ी, गांव धानौता

-----------
सभी खिलाड़ियों ने मुकाबले के दौरान योजना अनुसार प्रदर्शन किया और अंत में फाइनल जीतने में सफल रहे। प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव आगामी प्रतियोगिता में सहायक सिद्ध होंगे। -नीरज, खिलाड़ी, गांव धानौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article