सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 4500 cylinders supplied in a day

Mahendragarh-Narnaul News: एक दिन में 4500 से अधिक सिलिंडरों की हुई आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than 4500 cylinders supplied in a day
विज्ञापन
नारनौल। जिले में गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। एक दिन में घर-घर 4500 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई है।
Trending Videos

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 28 मार्च को शाम 5:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 7,819 सिलिंडरों का स्टॉक था। इसमें से 4,661 सिलिंडर सीधे संयंत्र से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए कुल 76 वाहनों (47 शहरी और 29 ग्रामीण) के माध्यम से एक ही दिन में 4,598 सिलिंडरों की घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
वर्तमान में 4,047 ऑनलाइन बुकिंग प्राप्त हुई थीं, जिनके सापेक्ष आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है और दिन के अंत में भी विभिन्न एजेंसियों के पास 3,221 सिलिंडर बचे हुए थे। व्यावसायिक आपूर्ति के संबंध में बताया कि लड़की की शादियों और सरकारी कार्यों के लिए मांग के अनुसार पर्याप्त संख्या में व्यावसायिक सिलिंडर प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed