सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Omveer is inspiring farmers for natural farming

Mahendragarh-Narnaul News: प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे ओमवीर

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Omveer is inspiring farmers for natural farming
फोटो 1किसान ओमवीर सिंह।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव खोड़ निवासी 75 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह चार-पांच वर्षों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। वे जैविक खेती के लिए अन्य किसानों को प्रेरित करते हैं। वह खुद खाद और कीटनाशक तैयार करते हैं।
Trending Videos

कई बार सम्मानित हो चुके प्रगतिशील किसान ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने जींद में तीन दिन का प्रशिक्षण लेकर प्राकृतिक खेती की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मौसमी, नींबू व अमरूद के पौधे लगाए और अब सब्जियों की खेती भी जैविक तरीके से कर रहे हैं। वर्तमान में वे आलू, गोभी, टिंडा और घीया की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीवामृत तैयार करने के लिए 200 लीटर पानी, गुड़, गौमूत्र, गोबर और बेसन का मिश्रण बनाकर 21 दिनों तक तैयार किया जाता है। इसके अलावा नीम, धतूरा और आकड़ें के पत्तों से कीटनाशक दवाई बनाई जाती है, जबकि फंगस नियंत्रण के लिए चावल और गुड़ का उपयोग किया जाता है।
किसान का कहना है कि प्राकृतिक खेती रासायनिक खेती की तुलना में सस्ती और स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। उनके प्रयासों को देखते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed