{"_id":"69c96c50e8ab097f1804d8ab","slug":"plans-made-for-bus-service-to-pilgrimage-sites-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137843-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीर्थ स्थलों के लिए बस संचालन की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीर्थ स्थलों के लिए बस संचालन की बनाई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18नारनौल डिपो पर खड़ी बस।
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारनौल। गर्मियों की छुट्टियों में क्षेत्र से अधिकतर लोग वैष्णो धाम, सालासर, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, उदयपुर, शिमला, मथुरा, वृंदावन व आगरा आदि स्थानों पर जाते हैं। कुछ पर्यटन व धार्मिक स्थानों के लिए तो सीधी बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं कुछ स्थानों के लिए बस के संचालन की योजना बनाई जा रही है।
जयपुर, दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए सुबह से शाम तक नियमित बस का संचालन किया जाता है। वहीं, चितौड़गढ़ के लिए सुबह 8:40 बजे प्रतिदिन बस का संचालन किया जाता है, वहीं वैष्णो धाम के लिए अमृतसर जाने वाली बस से यात्री जालंधर तक जा सकते हैं।
अमृतसर के लिए बस का संचालन प्रतिदिन शाम 3:30 बजे किया जाता है। वहीं सालासर धाम के लिए प्रतिदिन बस का संचालन प्रतिदिन दोपहर 2:40 बजे किया जाता है।
नारनौल डिपो से आगरा, मथूरा, वृंदावन और हरिद्वार के लिए सीधी बस का संचालन किए जाने की योजना बनाई जा रही है। डिपो प्रबंधक देवदत्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहली तिमाही में सालासर व चितौड़गढ़ के लिए प्रतिदिन बस का संचालन शुरू किया गया है। वहीं कुछ नए तीर्थ व ऐतिहासिक स्थल को चिह्नित कर बस के संचालन की योजना बनाई जा रही है।
Trending Videos