फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The RR Group set off for Haridwar to fetch the fifth 'Dak Kanwar'.

Mahendragarh-Narnaul News: पांचवीं डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुआ आरआर ग्रुप

Sat, 08 Aug 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The RR Group set off for Haridwar to fetch the fifth 'Dak Kanwar'.
फोटो नंबर-16मोड़ावाला मंदिर से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना होते ग्रुप के सदस्य। स्रोत: संस्थ
नारनौल। शहर के आरआर ग्रुप की 31 भक्तों की टोली पांचवीं डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुई। यात्रा शुरू करने से पहले भक्तों ने शहर के प्रसिद्ध मोड़ावाला मंदिर स्थित शिवालय में नारियल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ से यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

ग्रुप के लक्ष्य जांगीड़ ने बताया कि आरआर ग्रुप की ओर से हर वर्ष श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर मोड़ावाला मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार 9 अगस्त की रात 9:15 बजे हरिद्वार से डाक कांवड़ शुरू होगी। भक्त लगातार दौड़ते हुए गंगाजल लेकर 11 अगस्त की सुबह 9:15 बजे नारनौल पहुंचेंगे जहां मोड़ावाला मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

आरआर ग्रुप की यह टोली रवि राव के संचालन में हरिद्वार के लिए रवाना हुई। टोली में कुकु पंडित, प्रवीण गोस्वामी, विशु पंडित, अंकित जांगीड़, प्रिंस, यशपाल व मनीष सोनी सहित 31 शिवभक्त शामिल हैं। इस अवसर पर भक्तों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने के लिए प्रेमचंद शर्मा, धर्मेंद्र गोस्वामी, मंदिर पुजारी राजेंद्र गुसाईं, रामेश्वर शर्मा, खेमचंद, सुधीर व पोकर सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed