सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voting in Narnaul, Mahendragarh and Kanina Bar on 18th

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना बार में मतदान 18 को

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Voting in Narnaul, Mahendragarh and Kanina Bar on 18th
विज्ञापन
नारनौल। 18 मार्च को को होन वाले पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 18 मार्च को सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू होंगे। चुनाव के लिए जिले में कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं
Trending Videos

इनमें महेंद्रगढ़ के लिटिगेशन हॉल (बूथ संख्या 63), कनीना के बार एसोसिएशन रूम (बूथ संख्या 64), नारनौल जिला कोर्ट के वुमन बार रूम (बूथ संख्या 65) और पुराने पुस्तकालय (बूथ संख्या 66) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन चुनावों में जिले के कुल 1570 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़ में 470, कनीना में 145 और नारनौल-1 व नारनौल-2 बूथों पर क्रमशः 480 व 475 मतदाता पंजीकृत हैं।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान की सुगमता के लिए प्रशासन ने 4 पोलिंग पार्टियों के साथ एक रिजर्व पार्टी का गठन किया है। इनका प्रथम अभ्यास 9 मार्च को संपन्न हो चुका है और दूसरा अभ्यास 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी और मतदान के लिए पर्याप्त वोटिंग कंपार्टमेंट सुनिश्चित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की पहचान के लिए बार काउंसिल या बार एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र अनिवार्य होगा, हालांकि वैकल्पिक रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड भी मान्य होंगे।

इस बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed