{"_id":"69b2774e88d0aa408604c76f","slug":"video-blood-donation-camp-on-dr-ajay-chautalas-birthday-in-narnaul-154-units-of-blood-collected-till-1-pm-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, दोपहर 1 बजे तक 154 यूनिट रक्त एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, दोपहर 1 बजे तक 154 यूनिट रक्त एकत्र
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म हाउस में 19वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन माता सती वैलफेयर समिति गहली की ओर से जिला रेडक्रॉस के सहयोग से किया गया।
समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली ने बताया कि शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर एक बजे तक 154 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था। उन्होंने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाती आ रही है और हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
शिविर में रक्त संग्रह के लिए स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक की नारनौल और रेवाड़ी की टीमों को आमंत्रित किया गया था। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।