{"_id":"69b29973f658f8b076003ecc","slug":"video-nitish-kumar-honored-by-santosh-memorial-center-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: यूपीएससी में सफलता पर खटोटी कला के नीतीश कुमार का संतोष मेमोरियल केंद्र ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: यूपीएससी में सफलता पर खटोटी कला के नीतीश कुमार का संतोष मेमोरियल केंद्र ने किया सम्मान
गांव खटोटी कला के युवा नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग 2025 की परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी में 847वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर संतोष मेमोरियल दिव्यांगजन एवं पुनर्वास केंद्र, हुडा सेक्टर नारनौल की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
केंद्र की तरफ से गांव खटोटी कला में सीबीआर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, अनीता, श्वेता, अनु, शर्मिष्ठा, शिक्षकगण, ट्रेनीज, विशेष बच्चे और गांव के सेवानिवृत्त प्राचार्य अमरजीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था की टीम ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी अधिकांश पढ़ाई घर से ही की और पिछले पांच वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने नियमित रूप से श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन कर मानसिक शक्ति और सकारात्मक सोच प्राप्त की।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मुकेश गुप्ता और चेयरपर्सन कुसुम गुप्ता ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। संस्था की ओर से नीतीश कुमार, उनके माता-पिता, गांव के सरपंच श्रद्धानंद और परिवार के अन्य सदस्यों को स्मृति-चिन्ह, श्रीमद्भागवत गीता और बच्चों की बनाई पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।