फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waterlogging and power faults during the rain have compounded the trouble.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में जलभराव और बिजली फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and power faults during the rain have compounded the trouble.
फोटो नंबर- 19नागरिक अस्पताल परिसर में जमा पानी और एसएनसीयू वार्ड में बैठे लोग। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले दो दिनों में शहर में कुल 44.5 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को 23.5 मिमी और शनिवार को 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश में जलभराव और बिजली फॉल्ट ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से मानसून सक्रिय है। इसके बावजूद 1 जून से 7 अगस्त तक जिले में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में कुल 197.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 221.8 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक जिले में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 3 अगस्त को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री था। इस तरह पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल और बस स्टैंड में भरा पानी
बारिश के बाद नागरिक अस्पताल में पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को पानी से होकर अस्पताल में प्रवेश करना पड़ा। बस स्टैंड परिसर में भी पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हुई और बसों का संचालन प्रभावित रहा। जमालपुर, सैन चौक, पार्क गली, सीआईए रोड और हुडा सेक्टर समेत कई इलाकों में भी जलभराव रहा।
बिजली फॉल्ट बढ़े, 600 तक पहुंची शिकायतें
बारिश के दौरान इंडस्ट्रियल पावर हाउस से जुड़े फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 3 से 4 घंटे बाधित रही। इससे रामकरण दास कॉलोनी, मिश्रवाड़ा, नई सराय और श्याम कॉलोनी के लोगों को परेशानी हुई। सामान्य दिनों में 250 से 300 बिजली शिकायतें आती हैं जबकि शनिवार को यह संख्या बढ़कर करीब 500 से 600 तक पहुंच गई।

----------
वर्जन :
बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया बनने व मानसून टर्फ के क्षेत्र पर बने रहने से मानसून गतिविधियां बनी रहेगी। 9 से 12 अगस्त तक जिले में रिमझिम व मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। -डॉ.चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article