सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   MLA Kuldeep Vats' statement on cross-voting

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच वत्स का भावुक पोस्ट, बोले- मेरे ज़मीर को नहीं खरीद सकता कोई

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि वह अफ़वाहों से हिलने वाले नहीं हैl  उन्हें ना कोई ख़रीद सकता है और ना कोई डरा धमका सकता हैl

MLA Kuldeep Vats' statement on cross-voting
कुलदीप वत्स, कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और अमान्य वोटों को लेकर कांग्रेस में मचे सियासी भूचाल के बीच बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने भावुक अंदाज में अपनी सफाई दी है। लगातार फैल रही अफवाहों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर साफ कहा कि कोई भी दौलत या ताकत उनके जमीर को नहीं खरीद सकती।
Trending Videos


दरअसल, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच वोट क्रॉस होने और चार वोट अमान्य घोषित होने के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। कड़ी बाड़बंदी के बावजूद पांच विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा ने नेतृत्व को भी असहज कर दिया है। इसी बीच कुछ नामों को लेकर अटकलें तेज हुईं, जिनमें कुलदीप वत्स का नाम भी उछाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

MLA Kuldeep Vats' statement on cross-voting
विधायक ने सोशल मीडिया पर डाली भावुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
इन आरोपों से आहत वत्स ने भावुक पोस्ट में लिखा, “झूठ और अफवाहों की साजिशें रचने वालों से साफ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई दौलत नहीं है जो मेरे जमीर और स्वाभिमान को खरीद सके।” उन्होंने कविता के जरिए भी अपनी बात रखी और कहा कि उनका नाम वफा की कहानी है, जो कभी रुकी नहीं।

वत्स ने अपने विधानसभा क्षेत्र बादली की जनता का जिक्र करते हुए कहा कि 36 बिरादरी, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वह कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह इसके साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।

इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही वत्स का बचाव कर चुके हैं। हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि वत्स ने उन्हें दिखाकर ही कांग्रेस के पक्ष में वोट किया था और उनके खिलाफ फैल रही बातें केवल अफवाह हैं।

अमर उजाला से बात करते हुए विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि वह अफ़वाहों से हिलने वाले नहीं हैl  उन्हें ना कोई ख़रीद सकता है और ना कोई डरा धमका सकता हैl उन्हें अफ़वाहों को लेकर यह सफ़ाई देने की बिल्कुल भी आवश्कता नहीं है कि उन्होंने कांग्रेस को वोट किया हैl कुलदीप वत्स नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के हैं और इस चुनाव में हुड्डा की साख दांव पर थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed