सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Nursing staff protested in Kurukshetra

LNJP अस्पताल दुष्कर्म केस: नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, रेणु भाटिया को पद से हटाने की मांग; सीएम को लिखा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

नर्सिंग ऑफिसर्स अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी नर्सों का कहना था कि बिना जांच पूरी हुए पूरे नर्सिंग कैडर पर मिलीभगत के आरोप लगाना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

Nursing staff protested in Kurukshetra
नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जांच के बीच सोमवार को नया विवाद खड़ा हो गया। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की ओर से निरीक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर उठाए गए सवालों और कथित टिप्पणियों के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स ने काम छोड़कर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, ऑल इंडिया सरकारी नर्स फेडरेशन ने सीएम सौनी को पत्र लिखकर रेनू भाटिया को पद से हटाए जाने की मांग की है। नर्सों ने चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर पूरे हरियाणा में प्रदर्शन किया जाएगा। 
Trending Videos




नर्सें बोलीं- हमारे सम्मान को पहुंची ठेस 
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर्स अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी नर्सों का कहना था कि बिना जांच पूरी हुए पूरे नर्सिंग कैडर पर मिलीभगत के आरोप लगाना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। नर्सिंग स्टाफ ने जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, नर्सों ने पूरे हरियाणा में मंगलवार को दो घंटे का वर्क सस्पेंड करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रेणु भाटिया पहुंची थीं अस्पताल
बता दें कि रेणु भाटिया ने रविवार को अस्पताल में पहंचकर सीएमओ और पीएमओ को फटकार लगाई थी। वहीं, नर्सिंग स्टाफ को कहा था कि क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह किसी डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है। यदि वह आपकी बेटी होती तो क्या तब भी आपका यही रवैया रहता। वहीं, तीन नर्सों को सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए थे। इसी को लेकर नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी है जिसके चलते उन्होंने प्रदर्शन किया।   
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed